आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय:प्रजापत

SHARE:

आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय:प्रजापत
फालना,पाली
*फालना थाना में नवनियुक्त थानाधिकारी पन्ना राम प्रजापत ने आज शहर के गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारियों के साथ स्वागत सम्मान का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त थानाधिकारी प्रजापत ने कहा कि आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय राजस्थान पुलिस का आदर्श वाक्य है, इसे चरितार्थ करने के लक्ष्य पर काम करेंगे। शहर की ट्रैफ़िक व्यवस्था के ऊपर भी विचार विमर्श किया। पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशानुसार फालना कस्बा एवं आस पास के गावों मे युवाओं में बढ रही नशे की प्रवृति पर लगाम लगाने के दृष्टिकोण से ठोस प्रयास किए जाएंगे। थानाधिकारी ने इस संबंध में आम जन से अपेक्षित सहयोग की अपील की।*
*नवनियुक्त थानाधिकारी का साफ़ा व माला एवं मुँह मीठा कराकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा,प्रीतपाल सिंह* *छाबड़ा,सीएलजी सदस्य अमित मेहता,भूपेंद्र भाटी,कैलाश* *सेन,सुरेश प्रजापति,घिसाराम,गुरमुख दरियानी, आदि लोगों की उपस्थिति में सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment