चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट *
कपासन में साइबर क्राइम पर बड़ा प्रहार: 3.53 करोड़ की ऑनलाइन ठगी से जुड़े म्यूल अकाउंट संचालक गिरफ्तार।
*कपासन* | बड़ी खबर
साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत कपासन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में थाना अधिकारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करोड़ों रुपये की साइबर ठगी से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लोकेश कुमार खाब्या निवासी लांगच का बैंक खाता देशभर में हुई 3 करोड़ 53 लाख रुपये की साइबर फ्रॉड राशि के लेन-देन में उपयोग किया गया था। आरोपी पर साइबर ठगों को म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने और उसका संचालन करने का आरोप है।
मामले का खुलासा गृह मंत्रालय के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर प्राप्त शिकायतों और तकनीकी जांच के आधार पर हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी का खाता विभिन्न साइबर अपराधों में इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ में साइबर ठगी गिरोह के अन्य सदस्यों, बैंक खातों के नेटवर्क और करोड़ों रुपये के लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
कपासन पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
बाइट = थाना अधिकारी सुनील शर्मा
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





