चित्तौडगढ से नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
मौसम का यू-टर्न अंधड़ और बारिश से थमी रफ्तार, उमस भरी गर्मी से मिली राहत।
चितौडगढ:में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश शाम 5:30 बजे ही छाया घना अंधेरा, तेज हवाओं से कई जगह गिरे पेड़ और टूटे बिजली के तार,कहि -कहि गिरे ओले
चित्तौडगढ में आज शाम मौसम ने अचानक जोरदार करवट बदली। पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को जहां बारिश से बड़ी राहत मिली, वहीं इसके साथ आए तेज आंधी-तूफान ने पूरे इलाके में भारी उथल-पुथल मचा दी।
शाम 5:00 बजे ही जलानी पड़ी गाड़ियों की हेडलाइट
तूफान का असर ऐसा था कि शाम को करीब 5:30 बजे ही आसमान में घने काले बादलों का ऐसा डेरा जमा कि मानो रात हो गई हो। चारों तरफ इस कदर अंधेरा छा गया कि सड़कों पर चल रहे राहगीरों और वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलानी पड़ी।
बिजली के तार टूटने से आपूर्ति ठप
पूरे क्षेत्र में आंधी-तूफान जैसा खौफनाक माहौल बन गया। तेज हवाओं के थपेड़ों के कारण कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर गिर गए। वहीं, पेड़ों की टहनियां गिरने और तेज आंधी के दबाव से कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
बारिश और ओलों से किसानों के चेहरे खिले
आंधी के बाद क्षेत्र में झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ और साथ ही ओले भी गिरे। इस जोरदार बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है और मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया है। इस बारिश को क्षेत्र के किसानों और फसलों के लिए बेहद फायदेमंद माना जा रहा है, जिससे अन्नदाताओं के चेहरे खिल उठे हैं।
अचानक हुई इस बारिश के कारण शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुल गई देखते ही शहर के मुख्य चौराहों ,रिहायशी इलाकों और निचली बस्तियों की सड़कों पर पानी जमा हो गया
बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई लोंगो ने उमस व तपिश से राहत की सांस ली
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





