भूपालसागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:अवैध बजरी से भरा डम्पर जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया भूपालसागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:अवैध बजरी से भरा डम्पर जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार
​भूपालसागर।
स्थानीय थाना पुलिस ने अवैध खनन और बजरी माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक डम्पर को जब्त कर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के सख्त निर्देशों पर अमल करते हुए की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के निर्देशन और कपासन डीएसपी हरजीलाल यादव के सुपरविजन में भूपालसागर थानाधिकारी घेवरचन्द के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने नाकाबंदी के दौरान अवैध बजरी से भरे एक डम्पर को पकड़ने में सफलता हासिल की। ​पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के आरोप में डम्पर चालक गणेशलाल पुत्र पेमाराम मीणा, निवासी बासाजोयरा उतरडा, थाना गीगला जिला सलुम्बर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डम्पर को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे का अनुसंधान (जांच) किया जा रहा है। ​इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक घेवरचन्द के साथ सहायक उपनिरीक्षक असरार जमा, कांस्टेबल ओमप्रकाश, पीराराम और अक्षय शामिल रहे। क्षेत्र में अवैध बजरी और खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment