हत्या के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

हत्या के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार।
*खेत पर पानी की पाइप दबाने की बात को लेकर हुए विवाद में की थी मारपीट कर हत्या*

चित्तौड़गढ़, 24 मई 2026। रावतभाटा थाना पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खेत पर पानी की पाइप दबाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ लाठी एवं पत्थरों से मारपीट कर उसकी हत्या करना स्वीकार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि दिनांक 22 मई 2026 को प्रार्थी विजयराज सिंह राजपूत उम्र 37 वर्ष निवासी आमेठा थाना अकलेरा जिला झालावाड ने उप जिला चिकित्सालय रावतभाटा की मोर्चरी पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट पेश की कि मेरे जीजा संदीप सिंह पिता रघुवीर सिंह निवासी प्रतापनगर चारभुजा की खेत पर हुए विवाद को लेकर दिनांक 22 मई 2025 को मेरे जीजा संदीप सिंह के परिवारजन ने गम्भीर रूप से मारपीट कर हत्या कर दी है। जिस पर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस थाना रावतभाटा पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाकर प्रकरण में नामजद आरोपीगण की तलाश हेतु एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन में डीवाईएसपी शंकरलाल के सुपरविजन में रावतभाटा थानाधिकारी संजीव स्वामी के नेतृत्व मे एएसआई प्रेमसिंह., भारत सिंह , हैडकानि. हनुमान ,विक्रमसिंह, कानि. मनीष, दानवीर, रामावतार, वीपीसिंह, रामअवतार, जितेन्द्र टीम का गठन कर आरोपीगण को डिटेन करने हेतु निर्देशित किया था जिस पर टीम द्वारा प्रकरण की घटना कारित करने वाले आरोपीगण नन्दसिंह पिता शिवसिह जाति राजपुत, नारायणसिंह उर्फ मूलसिह पिता शिवसिंह राजपुत, मेहताबसिंह पिता नन्दसिंह राजपुत उम्र 29 साल निवासी करणपुरा थाना रावतभाटा हाल बप्पारावल चौराया चारभुजा को डिटेन किया गया जिन्हे बाद पूछताछ के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगण न द्वारा दिनांक 22.मई.2026 को खेत पर पानी की पाईप दबाने की बात पर हुए विवाद को लेकर हमसलाह होकर संदीप सिंह को पकडकर नीचे गिराकर पत्थरो व लट्ठ से हाथो पैरो व शरीर पर गम्भीर रूप से मारपीट कर घायल कर हत्या देना स्वीकार किया है। आरोपीगण से अग्रिम पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment