किसानों के खेतों से केबल व मोटर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
कपासन थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई कई चोरी की वारदातों का किया खुलासा।
चित्तौड़गढ़, 24 मई 2026। कपासन थाना पुलिस ने किसानों के खेतों से केबल एवं मोटर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर क्षेत्र में हुई कई चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। आरोपी ने कपासन क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर खेतों में लगी केबल एवं मोटर चोरी करना स्वीकार किया है
जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ श्री धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि चोरी एवं आपराधिक गतिविधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी कपासन हरजी लाल के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस थाना कपासन की टीम ने रात्री के समय में किसानो के खेतो पर लगी केबल व मोटर चोरी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध निम्नानुसार कार्यवाही की।
-: घटना का विवरण :-
दिनांक 03 फरवरी 2026 को प्रार्थी शम्भूदयाल टेलर उम्र 47 साल निवासी रंडीयारडी थाना कपासन ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि हमारे खेतो पर कुएं पर लगी केबल को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली गई है जिस पर थाना कपासन पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान षुरू किया गया।
-: कार्यवाही विवरण :-
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए गठीत टीम ने तकनिकी रूप से अनुसंधान करते हुए वारदात स्थलों का मौका मुआयना कर तकनीकी डाट एवं तकनिकी साक्ष्य जुटाए तथा घटना के आस पास से लेकर पुरे रूट के सभी सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देख कर मुखबीर मामुर किये जिससे आरोपी को नामजद कर उनके बारे में सूचना प्राप्त कर उक्त आरोपी को बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया जिसमें आरोपी द्वारा कपासन क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से खेतो पर लगी केबल व मोटर चोरी करने की वारदात करना कबूल किया है। गिरफ्तारषुदा आरोपी से चोरी की हुयी केबले बरामद कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
-: गिरफ्तार अभियुक्त :-
रमेशचन्द्र पिता मूलचन्द्र जाति भील उम्र 22 साल निवासी गाडरी खेडा कोशिथल थाना रायपुर जिला भीलवाडा ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





