भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 11 करोड़ 30 लाख रुपए।

SHARE:

चितौडगढ खबर लोकेशन- सांवलियाजी
नरेन्द्र सेठिया

भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 11 करोड़ 30 लाख रुपए

,
पहले चरण की गणना हुई संपन्न

सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से प्राप्त राशि के पहले चरण की गणना में 11 करोड़ 30 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। ज्ञात हो की प्रतिमाह कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन ठाकुरजी का भंडार खोला जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को ठाकुरजी के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन ठाकुरजी की राजभोग की आरती के बाद ठाकुरजी का भंडार खोला गया। शुक्रवार को पहले चरण की गणना की गई जिसमें 11 करोड़ 30 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। शेष-बची राशि की गणना ठाकुरजी के दो दिवसीय मासिक मेले के बाद में की जाएगी। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन भी करना बाकी रहा। इधर मंदिर मंडल भेंटकक्ष कार्यालय में नगद व मनीऑर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना तथा भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी बाकी रहा। शुक्रवार को ठाकुरजी के भंडार से निकली राशि की गणना करने के दौरान चित्तौड़गढ़ अतिरिक्त जिला कलेक्टर व मंदिर मंडल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम, मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर, हरिराम गाडरी, प्रशासनिक अधिकारी प्रथम व नायब तहसीलदार शिवशंकर पारीक, कार्यवाहक प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय मनोहर लाल शर्मा, मंदिर व्यवस्था व संपदा प्रभारी भेरू गिरी गोस्वामी, गौशाला प्रभारी गंगाराम गुर्जर, वरिष्ठ सहायक कालू लाल तेली, सहायक सुरक्षा प्रभारी बिहारी लाल गुर्जर तथा बालभोग प्रभारी भेरुलाल गुर्जर सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारी मौजूद रहे। जिनकी मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त राशि की गणना की गई।

शनिवार होगी विशाल ब्रह्मभोज महाप्रसादी………… श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल की वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार प्रत्येक अमावस्या को विशाल ब्रह्मभोज महाप्रसादी का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को स्थानीय देवकी सदन धर्मशाला परिसर में विशाल ब्रह्मभोज महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हजारों श्रद्धालु पहुंचकर ठाकुरजी के महाप्रसाद को ग्रहण करेंगे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment