चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट शनि महाराज/कपासन
मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनिमहाराज आली के मासिक भंडार खोला गया भंडारों से 18 लाख 45 हजार 380 रुपये की भेंट राशि प्राप्त हुई है। सिक्कों की गिनती अभी बाकी है।
श्री शनिमहाराज आली चौवदस शुक्रवार के दिन में हर महीने अमावस्या से पहले चतुर्दशी पर भंडार खोले जाता हैं। ।
तीर्थ स्थल प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह श्री शनिदेव की विशेष पूजा अर्चना के बाद भंडार खोला गया । कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह चौहान उपाध्यक्ष रूपलाल गाडरी संचिव कालुसिंह व संरक्षक पवन कुमार सांखला कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा की मौजूदगी में मुख्य मंदिर, नवग्रह मंदिर और तेल कुंड के भंडारों से भेंट राशि निकाली गई।
जिससे कुल 18 लाख 45 हजार 380 रुपये की राशि प्राप्त हुई। सिक्कों की गिनती अभी बाकी है। इस कार्य में कमेटी सदस्य गोपाल सुथार, रामेश्वर लाल सुथार, रूपलाल गाडरी, भैरूलाल लोधा,कालुराम कीर, कालुराम कुम्हार, शैलेन्द्र शर्मा, सत्यनारायण जाट ,दीपक जोशी,गणेश जाट, गोर्धन सिंह, कर्मचारी नरेंद्र कुमार, नारायण सिंह, गणपत सिंह, अर्जन सिंह, किशन सिंह, प्रकाश लोदा राजु जाट राजु गुज़र , पहलाद वैष्णव जीवन कीर शनि महाराज मंदिर कमेटी के सदस्य एवं कर्मचारीयो व भक्त श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भंडार खोला गया कल शनि अमावस्या होने के कारण सवेरे 9.15 बजे शनि महाराज मंदिर में हवन यज्ञ व अभिषेक किया जाएगा शनि महाराज मंदिर पर ध्वजा चढाई जायेगी व सवेरे शनि महाराज मंदिर से बैण्ड बाजों के साथ से शोभायात्रा मंदिर परिषद रवाना होगी जो शनि महाराज बस स्टैंड होते हुए मंदिर परिसर पहुंचेगी और शनिदेव की पूजा अर्चना की जायेगी शोभा यात्रा का विसर्जन किया जायेगा शाम को मंदिर परिसर में भजन संध्या का कार्यक्रम होगा व शनि महाराज मंदिर के दुकानदारों की से व्यापार मंडल शनिदेव मंदिर में छप्पन भोग प्रसाद चढ़ाया जाएगा
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





