जैन संघ निकुंभ के द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न।

SHARE:

चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया
निकुंभ
कस्बे में स्थित समता भवन में सोमवार को आयोजित हुई समाज की साधारण सभा की विशेष बैठक में साधुमार्गी जैन संघ निकुंभ के द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। वर्तमान संघ के मंत्री स्वाध्यायी महावीर कुमार मेहता को संघ का निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया। मेहता वर्तमान में महावीर इंटरनेशनल केंद्र निकुंभ के भी अध्यक्ष है। दो बार संघ के मंत्री रह चुके मेहता की पारदर्शी कार्य शैली और समाज के विभिन्न आयोजनों में सक्रिय भूमिका और सहयोग के चलते समाज के वरिष्ठ जनों एवं युवाओं ने पुनः भरोसा जताते हुए मेहता को समाज का निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया। निवर्तमान संघ अध्यक्ष विनोद कुमार सहलोत ने बताया कि नव निर्वाचित संघ अध्यक्ष महावीर कुमार मेहता की अध्यक्षता में संपूर्ण कार्यकारिणी का भी निर्विरोध गठन किया गया। मंत्री पद पर सुरेश कुमार सहलोत, कोषाध्यक्ष हरि सिंह मेहता तथा अमृत लाल सहलोत एवं भानु कुमार सोनी को समाज का संरक्षक नियुक्त किया गया। राजेश कुमार सहलोत (गोटुजी) एवं तिलक कुमार धींग को उपाध्यक्ष, श्यामलाल सोनी पिता रोशन लाल सोनी एवं नितेश कुमार सहलोत सहमंत्री, भगवती लाल सहलोत को प्रचार- प्रसार मंत्री के साथ ही रोडमल खाबिया, रमेश कुमार सोनी कर्मठ, पारसमल सहलोत पिता कन्हैयालाल सहलोत, सुनील कुमार सहलोत पटवारी, प्रकाश चंद्र सहलोत एवं सेवंत कुमार सोनी को निर्विरोध कार्यकारिणी का का सदस्य मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महावीर कुमार मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के विकास कार्यों को गति देना, विभिन्न धार्मिक आयोजनों को सबका सहयोग लेकर संपन्न करने के साथ ही स्थानीय संघ को वर्ष 2026 में आचार्य भगवन 1008 श्री रामलाल जी म.सा. के आज्ञाकारी शासन दीपक निशचल मुनि आदि ठाणा के चातुर्मास का जो सुअवसर प्राप्त होने जा रहा है, उसे संघ के सभी प्रकार के सहयोग से आध्यात्मिक साधना एवं विभिन्न धार्मिक क्रियाओं के साथ सानंद आयोजित करना नवगठित कार्यकारिणी की प्राथमिकता रहेगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment