तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विशेष अभियान के अन्तर्गत कनेरा थाना पुलिस की कार्यवाही
दो जिलों में वांछित 15 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार।
चित्तौड़गढ़, 11 मई 2026। पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे तीन दिवसीय ईनामी अपराधियों की धरपकड़ तहत कनेरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में वांछित लंबे समय से फरार ईनामी आरोपी को डिटेन किया है। आरोपी भीमा उर्फ भीमराज पर चित्तौड़गढ़ एवं राजसमंद जिलों में कुल 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि संगीन एवं गंभीर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विशेष अभियान के तहत एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी बद्रीलाल के सुपविजन मे थानाधिकारी कनेरा महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्यवाही करते हुऐ दो जिलों के थाना बस्सी के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित 8 साल से फरार 10000 रु का ईनामी तथा थाना देवगढ जिला राजसमन्द के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित 4 साल से फरार 5000/रू का ईनामी आरोपी भीमा उर्फ भीमराज पिता गोमा बंजारा निवासी गुन्दारेल थाना कनेरा को डिटेन किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय चित्तौडगढ़ द्वारा 10000 / रू का ईनाम तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजसमंद द्वारा 5000 रु का ईनाम जारी कर रखा था।
पुलिस टीमः- थानाधिकारी महेन्द्र सिंह
एएसआई बालमुकन्द, कानि रेवताराम,
रामनिवास
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





