ऐसीबीईओ ने नारलाई के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।

SHARE:

ऐसीबीईओ ने नारलाई के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।
नारलाई,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय दाणियो का बास व भैरों कांकर नारलाई का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के संस्था प्रधान गुलाब सिंह राणावत ने बताया कि माली ने विद्यालय में कक्षा शिक्षण का अवलोकन कर विद्यार्थियों से संवाद कर शैक्षिक सहशैक्षणिक प्रगति को जांचा। तत्पश्चात माली ने विद्यालय के दूध वितरण,एमडीएम वितरण, मूवमेंट रजिस्टर, पुस्तक अवदान रजिस्टर की जांच की तथा संबलन प्रदान कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले माली सुबह 7.30बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारलाई में पहुंच कर प्रार्थना सभा का अवलोकन किया तथा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस व सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जानकारी दी। माली ने प्रार्थना सभा के व्यवस्थित आयोजन को सराहा। तत्पश्चात कक्षाओं का अवलोकन कर विद्यार्थियों से पाठ्य पुस्तक व कार्यपुस्तिका वितरण की जानकारी ली। माली ने पुस्तकालय प्रभारी इकबाल व एमडीएम प्रभारी रविंद्र कटारिया से अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य दिनेश सुमन ने विश्वास दिलाया कि दिए गए दिशा निर्देश की पालना की जाएगी। तत्पश्चात माली ने राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय दाणियो का बास व भैरों कांकर नारलाई का औचक निरीक्षण कर शैक्षिक सहशैक्षणिक प्रगति जानी व अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने इन विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा।इस अवसर पर संस्था प्रधान सुनीता गोस्वामी,भरत कुमार, किशोर कुमार समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment