सीएम ने पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों रुबरु होकर समस्या जानी,निस्तारण के दिए निर्देश।

SHARE:

चितौडगढ,

नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतापगढ़ के बम्बोरी गांव में गुरुवार सुबह पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने स्थानीय सुविधाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान बच्चों से पढ़ाई और होमवर्क पर बात करते हुए उन्हें चॉकलेट्स वितरित कीं। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों से स्वास्थ्य एवं पेंशन योजनाओं तथा महिलाओं से राजीविका से जुड़ाव को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास से ही विकसित राजस्थान का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री ने लक्ष्मीनाथ मंदिर एवं चारभुजानाथ जी मंदिर में दर्शन भी किए।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment