चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा 3 मई पूर्व विधायक की कार को हाइड्रो क्रेन ने टक्कर मारीः खड़ी गाड़ी में टक्कर लगने से मामूली चोटें आई, बड़ी सादड़ी से चित्तौड़गढ़ जाते समय हुई घटना
बड़ी सादड़ी के पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी की कार रविवार को भदेसर कस्बे में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वे सचिन पायलट के कार्यक्रम में शामिल होने बड़ी सादड़ी से चित्तौड़गढ़ जा रहे थे। भदेसर में बिजली कार्यालय के पास उनकी खड़ी कार को पीछे से हाइड्रा क्रेन ने टक्कर मार दी।
टक्कर के समय प्रकाश चौधरी लघुशंका के लिए कार से बाहर उतरे थे। क्रेन की टक्कर से कार उनसे जा टकराई, जिससे वे नीचे गिर गए और उन्हें मामूली चोटें आईं। कार में सवार उनके पुत्र राजा चौधरी और एक अन्य व्यक्ति को भी हल्की चोटें आई हैं।
पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी ने इस संबंध में भदेसर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने थानाधिकारी विनोद मेनारिया को बताया कि उन्हें यह किसी राजनीतिक दुश्मनी का परिणाम लग रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में जयपुर में भी उनकी कार को टक्कर मारी गई थी, जिसकी रिपोर्ट भी उन्होंने दर्ज कराई थी।
घटना के बाद हाइड्रा क्रेन का चालक और उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस को सूचना देने के बाद पूर्व विधायक भदेसर से रवाना हो गए। दुर्घटनास्थल के समीप ही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का खंभा भी था। क्रेन के खंभे से न टकराने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





