चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया निकुंभ कस्बे में पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध चंदा माता मंदिर पर श्री चंदा माता सत्संग सेवा परिषद के तत्वाधान में प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले 278 वें रविवार का भव्य भक्ति सत्संग आयोजन लाभार्थी रोडमल खाबिया के जन्मदिवस एवं वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष में मुख्य अतिथि थाना अधिकारी राम सिंह निकुंभ के आतिथ्य में उत्साह पूर्वक भक्ति भाव के साथ आयोजित हुआ। परिषद के संयोजक प्रेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि पुलिस विभाग के सूर्यपाल सिंह अतिथि थे। अतिथियों का स्वागत लाभार्थी परिवार द्वारा किया गया। सत्संग एवं प्रसाद वितरण के लाभार्थी परिवार का स्वागत अभिनंदन सत्संग परिषद द्वारा किया गया। इस अवसर पर आसपास के गांवों के सैंकड़ों श्रद्धालु पुरुष- महिला भक्त उपस्थित रहे जिन्होंने माता रानी के भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया । यशवंत कंप्यूटर्स निकुंभ चौराहे की ओर से लाभार्थी परिवार को माता रानी की छवि भेंट की गई। आयोजन के पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित भक्तों द्वारा मेवाड़ के प्रसिद्ध निर्गुणी भजन सम्राट बड़वाई- डूंगला निवासी पंडित धनराज जोशी के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर श्री राम सत्संग सेवा परिषद के अध्यक्ष प्रेम सिंह सिसोदिया, राम सिंह मिन्नाणा, श्याम भजन गायक महेश कुमार टांक,समाज सेवी लक्ष्मी लाल चपलोत, तिलकराज सहलोत, शौकीन पोरवाल, गिरधारी लाल गंधर्व, गणेश दमामी आसावरा, रोडमल खाबिया, भेरूलाल लोहार, जमनालाल मेनारिया,ओम प्रकाश प्रजापत,गोटू लाल लौहार, नंदलाल माली, मांगीलाल गुर्जर उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





