सुंदरकांड पाठ व महा आरती में उमडा श्रद्धालुओं का सैलाब।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया”हरिहर मिलन 2026″ की सफल क्रियान्विति पर आभार ज्ञापन, सुंदरकांड पाठ व महा आरती में उमडा श्रद्धालुओं का सैलाब ।

उपखंड भदेसर क्षेत्र के मंशापूर्ण धाम पोटला कलां के महादेव की द्वितीय वैवाहिक वर्षगांठ वैशाख शुक्ल पंचमी पर “हरिहर मिलन 2026” आध्यात्मिक कार्यक्रम दिव्य- भव्य,ऐतिहासिक आयोजन हरि-हर भक्तों की सक्रिय सहभागिता से सफलतापूर्वक मंडफिया सांवरिया जी में क्रियान्वित हुआ। रुद्रावतार की असीम अनुकम्पा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शनिवार को जीजी मां चंदा श्री के सानिध्य में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर भक्तों ने रुद्रावतार के प्रति आभार प्रकट किया ।सुंदरकांड पाठ के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। सुंदरकांड पाठ के पश्चात झांझ मजीरे व बड़े डमरू से मंशापूर्ण महादेव की आरती उतारी गई। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में सामूहिक सुंदरकांड पाठ, मंशापूर्ण महादेव की महा आरती एवं महाप्रसाद शामिल रहे। महा आरती के पश्चात सभी भक्तों ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की सफल एवं सुव्यवस्थित क्रियान्विति पर आयोजकों एवं समस्त हरिहर भक्तों ने सहयोगीयों , श्रद्धालुओं एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एकता, आस्था और उत्साह का अद्भुत संदेश प्रसारित किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment