सादड़ी नगर पालिका क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश

SHARE:

सादड़ी नगर पालिका क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश
सादड़ी।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने स्थानीय सादड़ी नगर पालिका क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाटों की डोरन, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मीणों का झूंपा,सेठ फुटरमल हिम्मत मल बाफना राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भीलों का झूंपा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोडिया मगरी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय राणकपुर रोड़ सादड़ी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सादड़ी प्रथम मीठालाल बोराणा ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली सुबह 7.30बजे सेठ फुटरमल हिम्मतमल बाफना राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल सादड़ी पहुंच कर प्रार्थना सभा का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों को समय की पाबंदी का महत्व बताते हुए समाचार पत्र पढ़ने, सामान्य ज्ञान के प्रश्न व अंग्रेजी स्पेलिंग्स याद करने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात दूध वितरण, एमडीएम पाठ्य-पुस्तक, कार्यपुस्तिका वितरण, नामांकन,मूवमेंट रजिस्टर व पुस्तक अवदान पंजिका की जांच की। उन्होंने कक्षा शिक्षण का निरीक्षण कर शैक्षिक प्रगति को जांचा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संस्था प्रधान इंदुबाला ने विश्वास दिलाया कि दिए गए दिशा निर्देशों की पालना की जाएगी।इस अवसर पर बसंती मालवीय, युवराज गौड़,पूनम कुंवर व गिरधारीलाल रैगर समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय राणकपुर रोड़, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोडिया मगरी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मीणों का झूंपा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भीलों का झूंपा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाटों की डोरन का औचक निरीक्षण कर शैक्षिक सहशैक्षणिक प्रगति को जांचा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाटों की डोरन में एच पी वी टीकाकरण अभियान की जानकारी ली।इस अवसर पर संस्था प्रधान खुशवंती, ताराचंद, भंवरलाल जाट,भरत कुमार व महेंद्र देवपाल समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा तत्पश्चात माली ने देवीचंद मयाचंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी पहुंच कर शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सादड़ी प्रथम मीठालाल बोराणा से सीआरसी प्रथम के अनामांकित व ड्राप आउट बालक बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने , एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। माली ने अधीनस्थ विद्यालयों के और अधिक संबलन के लिए निर्देशित किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment