जल सेवा से बुझेगी,आमजन की प्यास।

SHARE:

जलगृहो की स्थापना का कार्य हुआ संपन्न।
फालना,पाली
विजय नगर विकास समिति के द्वारा विजय नगर में जल गृह की स्थापना करवाई गई समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा ने बताया कि समिति के द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए विजय नगर में जलगृहो की स्थापना का कार्य हुआ और आगे पूरी गर्मी तक ये कार्य अनवरत रूप से चलता रहेगा तापमान की अधिकता पर देखते हुए ये कार्य करने का निर्णय समिति द्वारा लिया एवम् किसी अन्य जगह पर अगर ज़रूरत होगी तो और जलगृहो की स्थापना की जाएगी समिति के द्वारा समय समय पर समाज उपयोगी कार्य करवाए जाते हैं इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा,भोपाल सिंह सिसोदिया,बीजेपी मण्डल महामंत्री अमित मेहता,मान सिंह देवड़ा,हेम सिंह साखला,मोहन सिंह दैवड़ा,कुंदन सिंह पवार,हरि सिंह फालना गाँव,प्रहलाद राम माली,शैतान सिंह दाड़ी वाले बाबा,डुगर सिंह भाटी,घिसाराम चौधरी काजलावा लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment