पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

SHARE:

चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया
कपासन।
भाजपा प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल द्वारा राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर अशोभनिय, अमर्यादित टिप्पणी को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान भेरुलाल जी चौधरी एवं एडवोकेट मांगीलाल बेरवाके नेतृत्व में भाजपा प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल का पांच बत्ती चौराहा कपासन पर शाम 6:00 बजे पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
यह जानकारी देते हुए नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्षभवानी शंकर लोहार ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन में पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु बारेगामा, जिला शिक्षक प्रकोष्ठ के लक्ष्मी नारायण व्यास, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष शंकर लाल प्रजापत, ओबीसी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष राकेश आचार्य, ए सी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मोची, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गोविंद गुर्जर, पूर्व पार्षद सतीश नंदवाना, नगर निकाय प्रकोष्ठ शिवदत्त छिन्नीवाल, अख्तर अली बुखारी, इकबाल नीलगर, जमील खान पठान, निवर्तमान पार्षद नरेश खटीक, रमेश चंद्र शर्मा, रफीक अंसारी, गोपाल सेन, प्रवीण नायक, देवेंद्र सेन, इलियास शेख आदि ने भाग लिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment