चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया DST की सूचना पर जिला रसद अधिकारी (DSO), चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार अवैध पेट्रोलियम पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा चित्तौड़गढ क्षेत्र के अंतर्गत भंडारिया एवं भोजुंडा में दो अलग-अलग स्थानों पर सघन जांच एवं कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 128 ड्रम एवं 5 कैन अवैध पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किए गए।
पहली कार्रवाई भंडारिया में की गई, जिसमें हाईवे किनारे बाड़े में 98 प्लास्टिक ड्रमों में कुल 15,980 किलोग्राम अवैध पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया गया। संचालक से पूछे जाने पर साल्वेंट होना बताया किंतु उक्त गतिविधि के संचालन हेतु कोई वैध लाइसेंस इत्यादि प्रस्तुत नहीं किया गया अतः समस्त संदिग्ध पेट्रोलियम पदार्थ एवं मोटर , पाइप इत्यादि अवैध मानते हुए अधिग्रहित करते हुए सदर थाना की सुपुर्दगी में दिए गए एवं विधिक कार्यवाही जारी है।
वहीं दूसरी कार्रवाई भोजुंडा राजस्थानी होटल के बैकयार्ड में की गई, जिसमें 30 प्लास्टिक ड्रमों में 6,100 किलोग्राम पेट्रोलियम पदार्थ अभिग्रहण किया गया। साथ ही इंडियन ऑयल का एक टैंकर जो संदिग्ध परिस्थितियों में पेट्रोलियम बेचान की मंशा से होटल के पीछे उक्त स्थान पर खड़ा था, को IOCL प्रतिनिधि द्वारा पुलिस अभिरक्षा में वास्ते अग्रिम जांच दिया गया।
टीम द्वारा जब्त किए गए पेट्रोलियम पदार्थ को नियमानुसार जब्त कर आगे की कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी ताकि अवैध भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
मौके पर जिला रसद अधिकारी श्री हितेश जोशी द्वारा कार्यवाही का निरीक्षण किया गया। टीम में प्रवर्तन अधिकारी सुमन तिवारी एवं चक्षु पंड्या तथा प्रवर्तन निरीक्षक हिमांशु जोशी एवं विजय थालोड के साथ पुलिस विभाग से dy SP , sadar थाना एवं QRT टीम शामिल रहे।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें, जिससे समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





