प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।

SHARE:

चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया
आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय मंगलवाड़ में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया I कार्यक्रम में कैलाश चंद्र शर्मा जिला सचिव श्री विद्या भारती संस्थान चितौड़गढ़ एवं प्रतापगढ़ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ I कार्यक्रम में कक्षा में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया /बहिनों को पारितोषिक प्रदान किया गया। साथ ही विद्यालय परिवार ,सफाईकर्मी, वाहन चालक,सेविका आदि को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष मोतीलाल जी ओस्तवाल, प्रबंध समिति सदस्य निर्मलजी बलाला उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment