जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं शिकायतें,त्वरित निस्तारण के निर्देश।
अयोध्या। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने आमजन की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान खसरा-खतौनी में त्रुटि, भूमि विवाद, जल निकासी, आपसी मारपीट, सड़क, पेयजल व रसोई गैस से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को खराब सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए, वहीं डीसी मनरेगा को तालाबों में पानी भरवाने के लिए कहा, ताकि गर्मी में पशुओं को परेशानी न हो। जिला पूर्ति अधिकारी को गैस सिलेंडर की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने और समाज कल्याण अधिकारी को आश्रम पद्धति विद्यालयों के सुचारु संचालन व भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





