गौ संरक्षण को लेकर निकली पदयात्रा,सौंपा ज्ञापन।

SHARE:

गौ संरक्षण को लेकर निकली पदयात्रा,सौंपा ज्ञापन।

अयोध्या। गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान के उद्देश्य को लेकर सोमवार को एक भव्य, शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने, देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने की मांग उठाई गई।महाराज प्रमोद पांडेय के संयोजन में सूर्यकुंड से तहसील अयोध्या तक विशाल पदयात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर गौमाता के प्रति आस्था व्यक्त की।
पदयात्रा के बाद राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम अयोध्या को सौंपा गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण व अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान ब्रृज मोहन दास समेत कई लोग मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment