मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान,उपलब्धि पर झूम उठा विद्यालय।
अयोध्या। कस्बा स्थित सुमित्रा बालिका इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। सम्मान पाते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह व गर्व का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक राजकुमार श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन अंकित श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होतीं, वे अपने परिश्रम से स्वयं मुकाम हासिल करती हैं और देश के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षकगण व बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।सम्मानित होने वालों में हाईस्कूल के अमरेंद्र यादव (93%), दिवेश पाण्डेय (92%), संगम (91%), निर्मल मौर्या (90%), आदर्श पाल (90%), आदित्य (90%), सचिन (89%), तनु मौर्या (90%), सौम्या तिवारी (89%), सुहानी (87%), अनुप्रिया तिवारी (87%) तथा इंटरमीडिएट के प्रिंसी पाण्डेय (88%), मोहित अग्रहरि (87.2%), ऋषि यादव (87%), राज यादव (87%), अंशिका वर्मा (86%), मानसी वर्मा (84%) और सौम्या मिश्रा (84%) शामिल रहे।क्षेत्र में इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर है और विद्यालय की इस पहल की सराहना की जा रही है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





