चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
श्री सांवलिया सेठ के भंडार के चौथे दौर की गणना पहुंची 31 करोड पार,
गणना के चौथे दौर का हुआ समापन
चितौडगढ जिलें के सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 31 करोड़ 01 लाख 63 हजार रुपए। ज्ञात हो की कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। पहले चरण की गणना में 11 करोड 11 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। दूसरे चरण की गणना में 06 करोड़ 51 लाख 24 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई। तीसरे चरण की गणना में 09 करोड़ 60 लाख 61 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई। शेष बची राशि की गणना मंगलवार को मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव सहित बोर्ड पदाधिकारियों के नेतृत्व में चौथे चरण के रुप में गणना की गई। चौथे चरण की गणना में 03 करोड 78 लाख 77 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। चारों चरणों की गणना करने के बाद ठाकुरजी के भंडार से इस माह अब तक कुल 31 करोड 01 लाख 63 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। शेष बची राशि की गणना बुधवार को पांचवे चरण के रुप में की जाएगी। मंगलवार को नायब तहसीलदार व प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय व लेखाकार राजेंद्र सिंह, संपदा व मंदिर प्रभारी भेरुगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह सहित मंदिर मंडल के अधिकारी, कर्मचारी व क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में बड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त राशि की गणना की गई। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। इधर मंदिर मंडल भेंटकक्ष कार्यालय में नगद व मनीआर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना तथा भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





