500 ग्राम अवैध अफीम सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार।

SHARE:

*ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के अन्तर्गत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई, 500 ग्राम अवैध अफीम सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार*

चित्तौड़गढ़, 21 अप्रैल 2026। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल सवार के कब्जे से 500 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेन्ज उदयपुर द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान ओपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन व डीएसपी निंबाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन मे थानाधिकारी सजंय शर्मा के द्वारा गठित टीम एसआई सुरेश पालीवाल मय जाप्ता के द्वारा थाने के सामने वण्डर पुलिया के पास हाईवे रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी कि इसी दोरान नीमच की तरफ से एक मोटर साईकल आयी जिसको रूकवाने पर बाईक चालक द्वारा बाईक को भगाने का प्रयास किया जिसे पुलिस जाप्ता द्वारा रोका जाकर बाईक की तलाशी ली तो बाईक के साईड में लगे बेग में 01 प्लास्टिक की थेलि में 500 ग्राम अवेध अफिम मिली। जिसे जप्त कर अभियुक्त महेन्द्र गुर्जर पिता हरीराम गुर्जर उम्र 27 साल निवासी किशनपुरा थाना पुष्कर जिला अजमेर को गिरफतार कर अग्रिम अनुसंधान है।
पुलिस टीम :- एसआई सुरेश पालीवाल, एएसआई सुन्दरपाल, हैडकानि महावीर सिंह कानि.जीवनलाल , ओपीलाराम,शिवकुमार,धर्मचन्द

जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment