चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 17 करोड 62 लाख 24 हजार 500 रुपए,
दूसरे चरण की गणना का हुआ समापन
सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 17 करोड़ 62 लाख 24 हजार 500 रुपए। ज्ञात हो की प्रतिमाह कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। गुरुवार को पहले चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 11 करोड 11 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। शेष बची राशि की गणना शनिवार को दूसरे चरण के रुप में की गई। शनिवार को 06 करोड़ 51 लाख 24 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई। दोनों चरणों की गणना करने के बाद ठाकुरजी के भंडार से अब तक कुल 17 करोड 62 लाख 24 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई। मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर, हरिराम गाडरी, पवन कुमार, नायब तहसीलदार व प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय व लेखाकार राजेंद्र सिंह, संपदा व गौशाला प्रभारी भेरुगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह सहित मंदिर मंडल के अधिकारी, कर्मचारी व क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में बड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त राशि की गणना की गई। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। इधर मंदिर मंडल भेंटकक्ष कार्यालय में नगद व मनीआर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना तथा भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





