विद्यालय विकास समिति की एक बैठक हुई आयोजित।
फालना,पाली
स्थानीय विद्यालय में नए सत्र 2026-27 में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी एवं विद्यालय विकास मैनेजमेंट कमेटी सदस्यों के नवीनीकरण/ पुनर्गठन हेतु जनरल सभा का आयोजन किया गया। इस आम सभा में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12th तक के अभिभावकों की बढ़ चढ़कर भागीदारी रही.संस्था प्रधान श्री राजेश पुरी ने प्रवेश उत्सव एवं शैक्षणिक व सह शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की*
*इस आम सभा में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष पद पर श्री श्रीपाल सिंह एवं उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती भावना का सर्वसम्मति से चयन किया गया. स्टाफ सदस्यों द्वारा सभी नवीन सदस्यों का माल्यार्पण द्वारा बहुमन किया गया. इस अवसर पर संस्था प्रधान राजेश पूरी,समाज सेवी अमित मेहता, कविता गेहलोत,पूर्व प्रधानाचार्य उगम सिंह पवार,पूर्व अध्यक्ष गोपाराम चौधरी,मनीष गर्ग,कीकाराम,दिलीप सिंह, भवर परिहार हितेंद्र सुथार,दिनेश सुथार,ललित कुमार,विनोद सोनी,शंकरलाल आदी लोगों की उपस्थिति में बैठक हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुई*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432




