मुंडारा डॉ. आम्बेडकर भवन निर्माण के लिए चौधरी ने एक लाख ग्यारह हजार रुपये का चैक दिया
मुंडारा।डॉ.भीमराव आंबेडकर संघ मुंडारा के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई।डॉ. आम्बेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन,माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर जयकारों के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर संघ अध्यक्ष अर्जुन परिहार, सचिव नरेश बावल, कोषाध्यक्ष महेन्द्र परमार, रवि परिहार, मुकेश परिहार, जितेन्द्र परिहार, शांतिलाल परमार, सरंक्षक मोतीलाल बावल, मोहनलाल परिहार, मांगीलाल परिहार, मोहनलाल बावल,जसाराम परिहार, रघुनाथराम परमार, भीकाराम बावल, बाबुलाल परिहार, धनाराम बावल नाथूलाल बावल, रूपाराम परिहार,रमेश बावल व पदाधिकारियों की उपस्थिति में पोस्टर, निबन्ध, रंगोली, प्रश्नोत्तरी व भाषण प्रतियोगिताओं आयोजित की गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
समारोह को उपजिला प्रमुख जगदीश चौधरी, रामसिंह इंदा, रघुनाथराम परमार,बाबुलाल चौधरी खुडाला एवं संघ कार्यकर्ताओं आदि ने बाबा साहेब की जीवनी पर विचार व्यक्त किए।समारोह में मौजूद संघ कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी।शीश नवाकर बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
बाबुलाल चौधरी खुडाला ने मुंडारा में डॉ.भीमराव आंबेडकर भवन निर्माण के लिए एक लाख ग्यारह हजार रुपये का संघ को चैक प्रदान किया।इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को नकद व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुंडारा=14-04-2026
गिरधारी मेवाड़ा मुंडारा
9829038045
9610038045
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





