प्राणी सेवा ही सच्चा धर्म:—पारीक

SHARE:

प्राणी सेवा ही सच्चा धर्म:—पारीक

फालना,पाली

भारत विकास परिषद शाखा फालना – बाली द्वारा जीवदया तथा सेवा गतिविधि के तहत नवदुर्गा माताजी मंदिर श्रीसेला के प्रांगण में पक्षियों हेतु परिंडे लगाने के अभियान का प्रथम चरण सदस्यों की सहभागिता से संपन्न हुआ, भारत विकास परिषद शाखा फालना बाली के अध्यक्ष श्री गोपाल पारीक ने मूक प्राणियों की सेवा को ही सच्ची मानवता औऱ धर्म बताया शाखा सचिव पूनम सिंह राजपुरोहित एवं कोषाध्यक्ष मांगीलाल परमार शाखा संरक्षक उगम सिंह पवार की अगुवाई में नवदुर्गा माताजी मंदिर के प्रांगण में शाखा के वरिष्ठ सदस्य मूल सिंह राजपुरोहित श्रीसेला के विशेष सहयोग से लगभग 30 परिंडे अलग-अलग स्थान पर पक्षियों के पेयजल हेतु लगाकर उसमें जल भरा गया, इस कार्यक्रम में शाखा के वरिष्ठ सदस्य महेश शर्मा, श्रीमती पूनम गोयल, दिनेश महेश्वरी, नारायण सिंह राजपुरोहित,अशोक वछेटा, प्रमोद शर्मा,अमित मेहता, दिलीप सिंह राजपुरोहित, नव सदस्यता ग्रहण करने वाले परिषद् सदस्य लकमाराम परमार ने सहभागिता निभाई,कार्यक्रम में ग्रामवासियों द्वारा सभी परिषद् सदस्यों का इस पुनीत कार्य हेतु स्वागत किया गया समारोह में श्रीसेला के समाजसेवी राजेंद्र सिंह चौहान, विक्रम सिंह चौहान, जबर सिंह राजपुरोहित,कपूराराम प्रजापत, पुजारी श्रवण दास का योगदान रहा एवं कई ग्राम ग्रामवासी उपस्थित रहे*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment