डॉ अंबेडकर हमारे लिए प्रेरणा स्रोत, प्रत्येक भारतीय को अंबेडकर पर गर्व-माली
घाणेराव ।
संविधान शिल्पी, भारत रत्न डॉ अंबेडकर हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। प्रत्येक भारतीय को अंबेडकर पर गर्व है।हम उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र को दे। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोड़ा में प्रार्थना सभा में अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ अंबेडकर का सामाजिक व राष्ट्रीय जीवन में महत्वपूर्ण अवदान रहा।वे अच्छे लेखक, पत्रकार, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता व राजनेता थे। माली ने अंबेडकर के संदेश शिक्षित बनो, संगठित रहो व संघर्ष करो को भी जीवन में अपनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर संस्था प्रधान नैनाराम पचार ने डा अंबेडकर के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला व उनके जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंग सुनाएं।इस अवसर पर रुपाराम अचलेशा के निर्देशन में सभी विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।इस अवसर पर ओगड राम व सुरेंद्र सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
संस्था प्रधान पचार ने बताया कि अंबेडकर जयंती पर अवकाश होने से आज विद्यालय में निबंध, भाषण व चित्रकला व क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि डॉ अंबेडकर का जन्म दिन 14अप्रेल अंबेडकर जयंती के रुप में मनाया जाता है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





