736 करोड़ का बजट पास, संतोष बने उपसभापति
अयोध्या।
नगर निगम बोर्ड की बैठक में रविवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 736 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। मंडलायुक्त परिसर स्थित गांधी सभागार में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पहले कार्यकारिणी के छह नए सदस्यों का चुनाव किया गया। इसके बाद संतोष सिंह को सर्वसम्मति से उपसभापति निर्वाचित किया गया।
भाजपा से संतोष सिंह, रामशंकर निषाद, गायत्री देवी व मनीषा यादव तथा निर्दलीय विकास कुमार व आभा पांडेय को कार्यकारिणी में स्थान मिला। बैठक में विधायक वेदप्रकाश गुप्त व नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी गई।
बजट में कुल अनुमानित आय 798.81 करोड़ रुपये आंकी गई, जबकि 735.66 करोड़ रुपये का व्यय प्रस्तावित है। चर्चा के दौरान पार्षदों ने स्वच्छता व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व पार्षद निधि जैसे मुद्दे उठाए। रायबरेली रोड स्थित कल्याण मंडपम का नाम अमर शहीद कैप्टन शशांक तिवारी के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी सदन में रखा गया, जिस पर सहमति बनी।बैठक में नेता सदन बृजेंद्र सिंह, नेता विपक्ष विशाल पाल समेत कई पार्षदों ने बजट पर विचार रखे। संचालन मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार ने किया।
बाक्स
आज होगा शपथ ग्रहण
नगर निगम के मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण सोमवार सुबह 11 बजे सर्किट हाउस सभागार में होगा। महापौर ने अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारी के निर्देश दिए हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





