11 वर्षों से फरार अंतर्राज्यीय आरोपी असलम उर्फ लाला गिरफ्तार।

SHARE:

आर्म्स एक्ट प्रकरण में 11 वर्षों से फरार अंतर्राज्यीय आरोपी असलम उर्फ लाला गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़।

कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में पिछले 11 वर्षों से फरार चल रहे अंतर्राज्यीय आरोपी असलम उर्फ लाला को मध्यप्रदेश के जावरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि स्थाई वारण्टी,भगोडे़,उदघोषित अपराधी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निंबाहेड़ा बद्री लाल राव के नेतृत्व में मुकेश चौधरी आर.पी. एस. प्रोबशनर एवं थानाधिकारी रामसुमेर द्वारा एएसआई सूरज कुमार कानि देवेन्द्र, विरेन्द्र, की एक विशेष टीम का गठन किया गया। दिनांक 08 अप्रैल 2026 को एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ता को जरिये मुखबिर खास से सूचना मिली कि असलम उर्फ लाला आर्म्स एक्ट के मामले मे फरार चल रहा है। जो ट्रक चलाता हे आज कचनारा दलौदा आयेगा इस पर पुलिस टीम द्वारा बिना समय गवाये तुरन्त कचनारा पहुचे जहां पर पुलिस साइबर सेल के एएसआई राजकुमार, कानि. रामनरेश एवं पुलिस थाना दलौदा की चौकी कचनारा के मयंक कुमार की सहायता से उक्त आरोपी को गिरफतार किया गया। उक्त आरोपी असलम उर्फ लाला पिता रफीक खान निवासी नया बाजार थाना निंबाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ हाल जावरा जिला रतलाम मध्यप्रदेश को मुखबीर की सूचना के आधार पर गिरफतार किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment