गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने एवं गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का अभियान तेज।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने एवं गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने सहित अन्य मांगो को लेकर 27 अप्रैल को देश के संत महात्माओं की उपस्थिति में हिन्दू समाज प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रपति, पीएम, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र देगा। गांव गांव ढाणी ढाणी जनसंपर्क कर हिंदू समाज को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। अभियान सदस्य उदय लाल मेनारिया ने बताया कि भादसोड़ा में मुंगाना धाम आश्रम के महंत अनूज दास महाराज के सानिध्य में प्राचीन सांवलिया सेठ मंदिर में सनातनियों की बैठक बुलाई गई जिसमें गौ हत्या बंद करने एवं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने हस्ताक्षर अभियान की जानकारी दी गई। महंत अनूज दास महाराज के द्वारा गौ माता की रक्षा कीजिए ग्रामीणों को प्रत्येक घर में एक गाय अवश्य रखने के लिए भी कहा । नपानिया, अरनीया, कुमार खेड़ा, कर्जाली, संगेसरा सहित अन्य गांवों में मीटिंग कर अभियान में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है। नंदीश्वर गौशाला नपानिया के सदस्य एवं कार्यकर्ता गण पीले चावल देकर टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल करवाकर एवं समर्थन एवं संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर के माध्यम से सनातनियों को जोड़ने का आह्वान कर रहे हैं एवं अभियान का उत्साह के साथ अनुसरण कर रहे हे । विमल अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान भादसोड़ा एवं आस पास के क्षेत्रों के गौ भक्त एवं गौ शाला प्रबंधक उपस्थित रहे, जिन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment