अयोध्या में पहली बार “पैंथर फाइट नाइट” का भव्य शुभारंभ, देशभर के फाइटर्स पहुंचे।
अयोध्या।
रामनगरी अयोध्या में पहली बार आयोजित हो रहे “पैंथर फाइट नाइट” का भव्य शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक महेश योगी एवं वरिष्ठ समाजसेवी , बिग बॉस के फाउंडर सुशील चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया इस आयोजन में देशभर से सैकड़ों प्रोफेशनल फाइटर्स अयोध्या धाम पहुंचे हैं, जहां कुल 235 फाइट्स आयोजित की जाएंगी। आयोजकों के अनुसार, मुख्य मुकाबले आज शाम 5 बजे से शुरू होंगे, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है “पैंथर फाइट नाइट” के फाउंडर आदित्य चौरसिया और आरुष मिश्रा द्वारा इस बड़े आयोजन को रामनगरी में पहली बार आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे हनुमानगढ़ी से जुड़े संतों और स्थानीय गणमान्य लोगों की मौजूदगी में हुए इस भव्य शुभारंभ ने अयोध्या में खेल और मनोरंजन के नए आयाम की शुरुआत कर दी है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





