पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर अयोध्याधाम में होगा भव्य आयोजन।

SHARE:

पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर अयोध्याधाम में होगा भव्य आयोजन।

अयोध्या।
पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर 29 मई 2026 को अयोध्याधाम में पत्रकारों द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री सहित कई विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किए जाने की योजना है।
यह निर्णय अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर, रामकोट में आयोजित पत्रकारों की बैठक में लिया गया, जिसमें लगभग दो दर्जन पत्रकार शामिल हुए। बैठक का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार भानु प्रताप सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव एवं बम-बम यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने कार्यक्रम को भव्य और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए और इसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार करने पर सहमति बनी। तय हुआ कि एक सप्ताह बाद होने वाली वृहद बैठक में इस योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इसके साथ ही पत्रकारों ने अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, खराब विद्युत उपकरणों की मरम्मत और आधुनिक सुविधाओं के विकास की मांग जिलाधिकारी अयोध्या से की।
बैठक में एस.एन. बागी, अनूप कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, रेनू गुप्ता, अभिषेक उपाध्याय, विकास सोनी, अनूप जायसवाल, अंकित, राजू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नौशाद आलम, विपिन पांडेय, सिद्धार्थ विश्वास, अंकुर पांडेय, मयंक शुक्ला सहित कई पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment