विश्व णमोकार महामंत्र दिवस का भव्य आयोजन।

SHARE:

विश्व णमोकार महामंत्र दिवस का भव्य आयोजन।
फालना,पाली
सेलो कंज्यूमर-वेयर संस्थान, फालना, राजस्थान के तत्वावधान में आज प्रातः विश्व णमोकार महामंत्र दिवस का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।
प्रातः 10.30 से 11:00 की शुभ घड़ी में नवकार जाप किया गया।
आज का आयोजन इंटनेशनल जैन संस्था जीतो की पहल पर अतर्राष्ट्रीय णमोकार दिवस के रूप में मनाया गया।
आज के आयोजन मे सेलो संस्थान के सभी सहयोगीयो ने अपनी सराहनीय उपस्थिति दी।
कार्यक्रम के प्रारम्भ मे संस्था जीतो द्वारा आयोजित नवकार मन्त्र किट का वितरण किया गया और अन्त मे इस विशिष्ट आयोजन के लिए वाइस प्रेसिडेंट श्री शम्भु सिंह जी द्वारा सभी को हार्दिक बधाई दी।
गुरुदेव के मांगलिक के पश्चात कार्यक्रम सम्पन्न हुआ एवं इस अवसर पर श्री मुकेश कोठारी जी, सौरभ सिंघल जी, अनिल माथुर जी, प्रकाश तारावत जी, बसन्त जैन जी, जितेन्द्र जी, देवराज सिह एवं समस्त सेलो विभाग हैड एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति में ऐतिहासिक विश्व नवकार महामंत्र दिवस का कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment