ऋषभदेव की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक -माली
घाणेराव,पाली।
जैनों के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक है।उनकी शिक्षाओं को अपनाकर समूची दूनियां सुखमय बन सकती हैं। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने निकटवर्ती श्री सोनाणा खेतलाजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आना की प्रार्थना सभा में ऋषभ पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि ऋषभदेव का भारतीय ज्ञान परंपरा में महत्वपूर्ण अवदान रहा है।हम उनके जीवन के बारे में जानें और उनकी शिक्षाओं सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य को आत्मसात करें।इस अवसर पर संस्था प्रधान तुलसाराम बोगरेचा ने जैन तीर्थंकर ऋषभदेव के जीवन पर प्रकाश डाला। व्याख्याता मानाराम व जुगराज माली ने भी ऋषभदेव से संबंधित प्रेरक प्रसंग सुनाएं। इस अवसर पर उप प्राचार्य मनोज कुमार खत्री, अर्जुन सिंह, पुखराज देवासी,रिंकू सुथार, विक्रम सिंह, पेमाराम मेघवाल,तालिब हुसैन पठान व दिनेश कुमार समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रार्थना सभा का संचालन मदनपुरी गोस्वामी ने किया। तत्पश्चात माली ने स्टाफ बैठक लेकर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम, निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 1से 15अप्रेल के मध्य विद्यालयों में ऋषभ पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





