देसूरी एसीबीईओ ने सोनाणा,सारंगवास , शोभावास व बालिका आना विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश देसूरी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनाणा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सारंगवास, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शोभावास व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आना का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनाणा के संस्था प्रधान मूलचंद मालवीय ने बताया कि एसीबीईओ माली ने कक्षाओं,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ की बैठक लेकर प्रवेशोत्सव व निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।संस्था प्रधान मूलचंद मालवीय ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर रामावतार वर्मा, धन्नाराम मेघवाल,नेहपाल सिंह चौहान,ओटी कुमारी, मांगीलाल चौहान, भगवान लाल भील,विनय कुमार साहू समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । इससे पहले माली ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आना, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सारंगवास व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शोभावास का भी शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर शिक्षक उपस्थिति व विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक स्तर को जांचा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर संस्था प्रधान प्रधान चंपालाल,विनोद मेहरा व लालचंद मीना सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में जाकर शिक्षा संबलन एप के माध्यम से शैक्षणिक सहशैक्षणिक प्रगति जानकर संबलन प्रदान करते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





