अयोध्या में ई-रिक्शों को दो जोन में बांटकर होगा संचालन।

SHARE:

अयोध्या में ई-रिक्शों को दो जोन में बांटकर होगा संचालन।
संजय यादव अयोध्या

प्रथम जोन में अयोध्या धाम क्षेत्र व द्वितीय जोन में अयोध्या शहर क्षेत्र

अयोध्या । जनपद अयोध्या में ई-रिक्शों को दो जोन में बांटकर संचालन कराया जा रहा है। प्रथम जोन में अयोध्या धाम क्षेत्र व द्वितीय जोन में अयोध्या शहर क्षेत्र है। जनपद अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अब बार कोड जोनवार लगाया जायेगा। जिससे वाहन स्वामी व वाहन चालक की पूरी जानकारी रहेगी। जिससे अयोध्या में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं द्वारा ई-रिक्शे पर छपे बार कोड को स्कैन कर वाहन के सम्बन्ध में पूरी जानकारी रख सकते हैं एवं कोई सामान वाहन में छूट जाने पर स्वयं से भी सामान को प्राप्त कर सकते हैं। एवं अधिक किराया लेने पर या अन्य कोई असहज स्थिति उत्पन्न होने पर श्रद्धालु पूरी जानकारी पा सकते हैं। बाहरी रिक्शे जो इन दोनों जोनों में चल रहे हैं उन्हें चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही किया जाना भी आसान हो जायेगा। बिना बार कोड के कोई भी ई-रिक्शा अयोध्या शहर / अयोध्या धाम क्षेत्र के किसी स्थान / बैरियर से अन्दर प्रवेश नही कर पायेगें। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बार कोड लगाया जायेगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment