प्रवेशोत्सव सघन अभियान का संबलन कर दिए आवश्यक निर्देश।

SHARE:

ऐसीबीईओ देसूरी ने सादड़ी में चल रहे प्रवेशोत्सव सघन अभियान का संबलन कर दिए आवश्यक निर्देश
सादड़ी,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रवेशोत्सव सघन अभियान का संबलन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रथम मीठालाल बोराणा ने बताया कि
माली ने आज सादड़ी नगर पालिका क्षेत्र के रेतरला बस्ती, महेंद्र नगर, खूणी बावड़ी, जाटों की डोरण,रेबारियो की ढाणी, मेघवालों का बड़ा बास व चांद कालोनी में प्रवेशोत्सव सघन अभियान के तहत सर्वेयर शिक्षकों द्वारा किए जा रहे हाऊस होल्ड सर्वे का संबलन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। माली ने अभिभावकों प्रवेशोत्सव सघन अभियान की जानकारी दी तथा अपने अनामांकित व ड्राप आउट बालक बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का अनुरोध किया। माली ने सर्वेयर शिक्षकों सुभिता देवी, भरत कुमार, सुरेन्द्र सिंह,जीवराज जाट, विक्रम सिंह,सुदेश, निखिल राठौड़ , प्रमोद बावल व पूनम कुंवर से डिजिटल प्रवेशोत्सव एप द्वारा हाउस होल्ड सर्वे की अद्यतन प्रगति को जांचा व आवश्यक निर्देश दिए। माली ने कहा कि अपने परिक्षेत्र का कोई भी बालक बालिका शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए।इस पर उपस्थित सर्वेयर शिक्षकों ने विश्वास दिलाया कि वे विभाग की अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरेंगे।इस दौरान माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाटों की डोरन में नव प्रवेशी विद्यार्थियों निशा कुमारी,महिमा, गुड़िया, खुशवंत,चंदन व राहुल का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया तथा नियमित विद्यालय आने का आग्रह किया।इस अवसर पर संस्था प्रधान महेंद्र देवपाल,फुली कुमारी जाट, जीवराज, मोहनलाल, कालूराम माली, विक्रम सिंह चंपावत, बाबूलाल चौहान, सुदेश, फूलकुमारी, रजनी गोस्वामी, संतोष सवंशा व मोहम्मद हनीफ सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। बोराणा ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ के प्रधानाचार्य शंकरलाल माली ने भी हाउसहोल्ड सर्वे का संबलन किया।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने व अनामांकित व ड्राप आउट बालक बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रवेशोत्सव के तहत सर्वेयर शिक्षकों द्वारा हाऊस होल्ड सर्वे किया जा रहा है जिसका शिक्षाधिकारियों द्वारा संबलन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment