सुमित श्रीवास्तव का हुआ स्वागत।

SHARE:

*राम जन्मभूमि थाने में अभिमन्यु शुक्ला को विदाई, सुमित श्रीवास्तव का हुआ स्वागत।

अयोध्या। संजय यादव अयोध्या
थाना राम जन्मभूमि में तैनात इंस्पेक्टर अभिमन्यु शुक्ला के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया अभिमन्यु शुक्ला को गोसाईगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि राम जन्मभूमि थाने की जिम्मेदारी अब इंस्पेक्टर सुमित कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई है मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में थाना स्टाफ, तीर्थ पुरोहित समाज के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य पार्षदों ने भाग लिया। इस दौरान अभिमन्यु शुक्ला को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया और उनके कार्यकाल की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि उनका कार्यकाल बेहद प्रभावशाली और सराहनीय रहा, उन्होंने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया वहीं, नवागत थाना प्रभारी सुमित कुमार श्रीवास्तव का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद जताई कार्यक्रम में तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज, पार्षद सुल्तान अंसारी, पार्षद अनिकेत यादव उर्फ राजू, अपराध निरीक्षक जितेंद्र सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर सुग्रीव यादव, मनोज पटेल, विवेक गुप्ता, रामविलास वर्मा, उत्तम यादव, अखिलेश यादव, प्रवीण सिंह, शिवकुमार, दृगपाल, नरेश सिंह, उमा देवी तथा आरक्षी विजय प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, आलोक सिंह, अश्वनी शर्मा, नवीन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह में एक ओर विदाई की भावुकता रही, वहीं दूसरी ओर नए प्रभारी के स्वागत का उत्साह भी देखने को मिला।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment