भाजपा के स्थापना दिवस पर उमड़ा कार्यकर्ताओं को सैलाब,भव्य कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान।

SHARE:

चित्तौडगढ से नरेन्द्र सेठिया
भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय ओछड़ी में भव्य कार्यक्रम आयोजित

भाजपा के स्थापना दिवस पर उमड़ा उत्साह, भव्य कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का सम्मान

चित्तौड़गढ़।
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ओछड़ी स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी द्वारा पार्टी ध्वज फहराकर की गई। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के इतिहास और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ती हुई राष्ट्रहित में कार्य करने वाली पार्टी है। उन्होंने जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि 1951 में जनसंघ की स्थापना हुई, जिसका चुनाव चिन्ह दीपक था, और शुरुआती दौर में सीमित संसाधनों के बावजूद कार्यकर्ताओं के समर्पण से संगठन मजबूत होता गया।
उन्होंने कहा कि 1977 में जनसंघ का विलय जनता पार्टी में हुआ और 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक गौरव बढ़ा है और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सिद्धांत को मजबूती मिली है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने अपने संबोधन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि शुरुआती समय में भाजपा से जुड़ने में लोग संकोच करते थे, लेकिन कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से आज पार्टी विशाल वटवृक्ष बन चुकी है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे सीमित संसाधनों, विपरीत परिस्थितियों और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक संगठन को पहुंचाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और विचारधारा के प्रति समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है, जो राष्ट्रहित, सुशासन और सेवा के मूल मंत्र पर कार्य करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठन से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संघर्ष से प्रेरणा लें।
कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यह यात्रा संघर्ष और समर्पण की मिसाल है। जिन लोगों ने पार्टी की नींव रखी, उन्हें नमन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।
विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और आमजन को राहत पहुंचाने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं।
जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। बंगाल चुनाव में
प्रवास पर होने से सांसद सी.पी. जोशी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण , सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक, तथा विधायक सुरेश धाकड़ ने दूरभाष के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अभियान के जिला संयोजक सी.पी. नामधराणी ने अभियान की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। संचालन जिला महामंत्री रघु शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि संगठन की रीढ़ बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं और उनकी सक्रियता ही पार्टी की मजबूती का आधार है। उन्होंने यह भी बताया कि जिलेभर में स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है तथा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को और सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम से पूर्व अतिथियो द्वारा जिला कार्यालय पर भाजपा के इतिहास एवं विकास यात्रा से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ स्थापना दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर जनसंघ काल से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का श्रीफल एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया गया।
पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चंडालिया,
पूर्व जिला प्रमुख भेरू सिंह चौहान, सुशीला जीनगर, भूपेंद्र सिंह बड़ोली, गब्बर सिंह अहीर, प्रदेश प्रकोष्ठ सह प्रभारी श्रवण सिंह राव, जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद, कैलाश मंत्री, झालावाड़, सह प्रभारी सागर सोनी
संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, अभियान के सह संयोजक करनल सिंह काकरवा, प्रिंस शर्मा, शांतनु काबरा मंचासीन रहे। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एमडी शेख, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, एसटी मोर्चा पन्नालाल भील, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका,चंद्रशेखर शर्मा, ऊंकार धाकड़, नरेन्द्र सिंह, जिला मंत्री गोवर्धन जाट, पारस वीरवाल, शौकीन चपलोत, गोपाल चौबे, जिला मीडिया संयोजक मनोज पारीक, जिला प्रवक्ता दीपक शर्मा, संजू लढ्ढा, शाश्वत सक्सेना, जिला आईटी संयोजक नंद किशोर लौहार, सोशल मीडिया जिला संयोजक कुलदीप चतुर्वेदी, आईटी सह संयोजक आशीष शर्मा, सह मीडिया प्रभारी लोकेश त्रिपाठी, सोशल मीडिया सह संयोजक दीपक अग्रवाल सहित मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जनप्रतिनिधी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment