प्रभात फेरी और कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा 6 अप्रैल 9 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ तथा कलश स्थापना कार्यक्रम में प्रभात फेरी और कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांवलियाजी चौराहे के पास स्थित बागुंड गांव में नवनिर्मित चामुंडा माता मंदिर के कलश स्थापना को लेकर सोमवार को प्राकट्य स्थल से ग्रामीणों ने जल कलश यात्रा प्रारंभ की 2100 महिलाओं ने सिर पर जल कलश धारण किए और डीजे के साथ नाचते गाते हुए अखाड़ा खिलाड़ियों के द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन करते हुए रथ यात्रा प्राकट्य स्थल से प्रारंभ हुई जो भादसोड़ा चौराहा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन से बागुंड गांव में पहुंचे और गांव में मुख्य मार्गो से यात्रा निकालते हुए चामुंडा माता मंदिर परिसर में पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। रास्ते में जगह-जगह कलश यात्रा का फूलों से स्वागत अभिनंदन किया गया एवं फलाहार और अल्पाहार व जलपान की जगह-जगह ग्रामीणों ने प्रभात फेरी और यात्रा में शामिल लोगों के लिए व्यवस्था की गई। फुलिया कला के अखाड़ा के खिलाड़ियों ने जगह-जगह अखाड़ा प्रदर्शन किए गए जिसमें लाठी चलाना तलवार चलाना चकरी घूमना नारियल फोड़ना ऊंट की सवारी आदि कई करतब दिखाते हुए कलश यात्रा निकाली गई । यात्रा में ठाकुर जी के विग्रह रूप को बग्गी में विराजमान किया एक और बग्गी में संत अनुज दास महाराज सहित संत गण विराजमान थे, कई गांवो की प्रभात फेरियों ने इस कार्यक्रम में समागम किया एवं भजन कीर्तन करते हुए कलश यात्रा की शोभा बढ़ाई। कलश यात्रा की सुरक्षा में भादसोड़ा पुलिस के जवानो ने कलश यात्रा का मार्ग प्रशस्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था संभाली

जानकारी के अनुसार बागुंड तथा मदन पुरा व दौलत पुरा गांवों के ग्राम वासियों की भागीदारी में नवनिर्मित चामुंडा माता मंदिर पर 15 अप्रैल को कलश स्थापना की जाएगी। स्थापना को लेकर नौ दिवस तक शतचंडी महायज्ञ किया जाएगा। मुंगाना धाम के पीठाधीश्वर अनुज दास जी महाराज के मुखारविंद से 7 अप्रैल मंगलवार से दोपहर 2:00 बजे से 4 बजे तक कथा प्रवचन होंगे।

मंगलवार 7 अप्रैल को देव पूजन अरणी मंथन हवन
यज्ञाचार्य गोपाल जी व्यास मंदसौर के सानिध्य में होगा। इसके अलावा खेरी के संत शिवराम दास जी महाराज का भी सानिध्य प्राप्त होगा। इस शतचंडी महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति 15 अप्रैल को होगी इसी दिवस में मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश की स्थापना भी की जाएगी। यहां पर प्रतिदिन भजन संध्या का आयोजन रखा गया है जिसमें 7 अप्रैल को भेरूलाल भाट और पार्टी के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment