अयोध्या में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वीमिंग पूल का शुभारंभ।

SHARE:

अयोध्या में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वीमिंग पूल का शुभारंभ।

अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा स्टेडियम, अयोध्या में नव-निर्मित स्वीमिंग पूल का शुभारंभ वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना की गरिमामयी उपस्थिति में पूज्य गुरुदेव, राष्ट्रीय अध्यक्ष – संकट मोचन सेना, महंत संजय दास जी महाराज ने विधिवत पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान पूरे परिसर में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हुए इस शुभारंभ ने कार्यक्रम को विशेष आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। उपस्थित लोगों ने इसे अयोध्या के खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्टेडियम में स्वीमिंग पूल शुरू होने से युवाओं और खिलाड़ियों को तैराकी जैसे महत्वपूर्ण खेल में बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा तथा भविष्य में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने में भी मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। स्वीमिंग पूल के शुभारंभ के साथ ही अब खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को एक नई और महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध हो गई है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment