वरिष्ठ पत्रकार समीर शाही की माता का निधन, पत्रकारों में शोक की लहर
अयोध्या। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार समीर शाही की माता ऊषा सिंह (65) के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह थाना तारून क्षेत्र के ग्राम बेलगारा की निवासी थीं और उनका देहांत उनके पैतृक गांव में हुआ।माता ऊषा सिंह के निधन की सूचना मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और पत्रकार साथियों में गहरा दुख व्याप्त हो गया। इस आकस्मिक घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।दिवंगत का अंतिम संस्कार भरतकुंड स्थित अंत्येष्टि स्थल पर विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ, जहां उनके पिता सूर्यभान सिंह ने मुखाग्नि दी।इस दुखद समाचार से पत्रकारिता जगत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। अंत्येष्टि स्थल पर भाजपा नेता अमल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, भाजपा नेता हरिभजन गौड़ ,अधिवक्ता सुनील द्विवेदी, पत्रकार बृजेश सिंह, राजेंद्र कुमार दुबे, के.के. मिश्रा, करुणाकर दुबे, आकाश सोनी, सुबोध श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव (अज्जू), ज्ञानेंद्र मिश्रा, सूर्यकांत तिवारी, आशु श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, राजेश सिंह मानव, शुभेंद्र राम सिंह, राजन सिंह, राकेश यादव, बृजेश सेन, प्रभाकर चौरसिया, राघवेंद्र शुक्ला, आकाश गुप्ता, शिवदयाल यादव, सीएम श्रीवास्तव, अभिषेक पांडेय सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





