फालना उद्योग मंडल में कलेक्टर का भावपूर्ण विदाई समारोह संपन्न।

SHARE:

फालना उद्योग मंडल में कलेक्टर का भावपूर्ण विदाई समारोह संपन्न।
फालना।

फालना उद्योग मंडल लिमिटेड परिसर में रविवार को पाली जिला कलेक्टर श्री एल.एन. मंत्री के स्थानांतरण के अवसर पर भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योगपति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने श्री मंत्री के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल, सरल एवं मिलनसार स्वभाव तथा जनहित में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में श्री एल.एन. मंत्री ने कहा कि फालना के उद्योगपतियों एवं स्थानीय नागरिकों का उन्हें सदैव सकारात्मक सहयोग मिला। उन्होंने फालना उद्योग मंडल लिमिटेड की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 1960 से एक निजी औद्योगिक क्षेत्र के रूप में इसका निरंतर संचालन होना गर्व का विषय है।
इस अवसर पर जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, पाली के महाप्रबंधक सय्यद रज्जाक अली, फालना उद्योग मंडल के अध्यक्ष बहादुर सिंह खालसा, संचालक रामकिशोर गोयल, हेमंत राणावत, शांतिलाल कंसारा, नरेंद्र आर. सुथार, विमल जैन, अमित मेहता,डॉ. सुरेशचंद्र अग्रवाल, देवेंद्र चोपड़ा, डॉ. भेरूसिंह गुर्जर, डॉ. अनंत नारायण सिंह, ओंकार सिंह खालसा, राकेश अग्रवाल,नरेंद्र राणावत, योगेश मेवाड़ा,शंभु सिंह, बसंत जैन, अनिल माथुर, गोपाल पारिक, श्याम सिंह जोधा, कुणाल पंवार, अनिल सिंह,महेंद्र धोका, मनोहर लाल, अयूब टाक, दीपेंद्र सिंह, गौरव जैन, मोहित मेहता,शंकर लोहार,जसाराम, सोहनलाल सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment