महाराजा निषाद राज जयंती पर भव्य आयोजन, महाराजा निषादराज द्वार निर्माण की उठी मांग।
अयोध्या
महाराजा निषाद राज जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद के नेतृत्व में टेढ़ी बाजार स्थित निषादराज चौराहे पर महाराजा निषाद राज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता शामिल हुए। उन्होंने निषाद समाज के लोगों के साथ प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या की पहचान प्रभु श्रीराम के साथ-साथ महाराजा निषाद राज के बिना अधूरी है। उन्होंने श्रीराम और निषाद राज की मित्रता को आदर्श बताया।
वहीं संतोष निषाद ने बताया कि इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। उन्होंने मांग उठाई कि जिस प्रकार राम मंदिर परिसर में निषाद राज का स्थान बनाया गया है, उसी तरह निषादराज चौराहे पर एक भव्य द्वार का निर्माण कराया जाए, ताकि अयोध्या आने वाले श्रद्धालु प्रभु श्रीराम और महाराजा निषाद राज की ऐतिहासिक मित्रता को जान सकें और उसका दर्शन कर सकें।इस अवसर पर संतोष निषाद (निषाद समाज अध्यक्ष ), इन्द्रेश निषाद (अध्यक्ष निषाद पंचायती मंदिर ), रामप्रसाद निषाद उपाध्यक्ष, हरी किसन निषाद कोषाध्यक्ष, योगाचर्या राम निहाल निषाद, बाबा लक्मण निषाद, बाबा मंजीत निषाद,श्री नाथ निषाद पूर्व प्रधान,अमर निषाद पार्षद, रामदुलार निषाद,बाबा रामसेवक दास,शिव प्रकाश निषाद, जिलेश निषाद, रोहित निषाद पूर्व प्रधान, संजय निषाद, ग्यासपुर, जसपाल निषाद vip पार्टी जिलाध्यक्ष, संजय फौजी, राजेश निषाद BOI, मुकेश निषाद, अमरजीत निषाद, सत्रोहन निषाद, स्नेहलता निषाद, अच्छे लाल निषाद, मोहन निषाद, अरविन्द निषाद पूर्व प्रधान, पवन निषाद, ब्रम्हादिन निषाद पूर्व प्रधान,उमेश आदि लोग मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





