अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पति की मृत्यु पत्नी गंभीर घायल हुई।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा

थाना क्षेत्र में रविवार रात में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पति की मृत्यु पत्नी गंभीर घायल हुई।
जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ के समीप धनेत गांव निवासी विकास जोशी पिता मुरलीधर शर्मा एवं उनकी पत्नी विद्या शर्मा अपने पैतृक गांव धनेत से रवाना होकर उपरेडा अपने ससुराल जा रहे थे तभी भदेसर होडा चौराया मुख्य सड़क मार्ग पर ब्यावर के समीप अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार इन पति-पत्नी को अपने चपेट में ले लिया जिसके कारण दोनों जने गंभीर घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से चिकित्सालय ले जाया गया । जहां पर विकास शर्मा को चिकित्सा अधिकारी के द्वारा मृत घोषित कर दिया वहीं उनकी पत्नी विद्या शर्मा को भरती कर इलाज प्रारंभ किया गया। मृतक विकास शर्मा का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। विकास शर्मा बिरला शिक्षा केंद्र में काम करते थे एवं उनकी पत्नी विद्या शर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। दंपति के एक 24 वर्षीय पुत्र है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment