नरहरि दास शास्त्री जी महाराज की छठवीं पुण्यतिथि मनाई।

SHARE:

अयोध्या में परम पूज्य साकेतवासी महंत श्री नरहरि दास शास्त्री जी महाराज की छठवीं पुण्यतिथि बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई।

धर्म नगरी अयोध्या इस अवसर पर संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं भक्तों की भारी उपस्थिति रही।
पुण्यतिथि कार्यक्रम के तहत पूजन-अर्चन, संत वंदना, भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और महंत श्री के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उपस्थित संतों और भक्तों ने महंत श्री नरहरि दास शास्त्री जी महाराज के आध्यात्मिक, सामाजिक एवं धार्मिक योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम स्थल पर पूरे दिन भक्ति, श्रद्धा और सेवा का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के आयोजक महंत प्रशांत दास जी महाराज ने बताया कि पूज्य गुरुदेव की स्मृति में प्रत्येक वर्ष यह आयोजन श्रद्धापूर्वक किया जाता है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव का जीवन समाज, धर्म और मानव सेवा के लिए समर्पित रहा, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।
पुण्यतिथि समारोह में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment