आटिज्म बीमारी नहीं, सहयोग संबलन कर आटिज्म को हराएं-रघुवीर सिंह

SHARE:

आटिज्म बीमारी नहीं, सहयोग संबलन कर आटिज्म को हराएं – रघुवीर सिंह

सादड़ी 2अप्रेल।

आटिज्म बीमारी नहीं है,विकार मात्र है। आटिज्म से ग्रसित लोगों को सहयोग संबलन की आवश्यकता है। सहयोग संबलन से आटिज्म को हराएं। उक्त उद्गार सीड्बलूएसएन संदर्भ व्यक्ति रघुवीर सिंह ने स्थानीय देवीचंद मयाचंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी की प्रार्थना सभा में विश्व आटिज्म दिवस पर व्यक्त किए।
रघुवीर सिंह ने आटिज्म प्रभावित आदित मुरुगकर व अक्षय भटनागर की सक्सेस स्टोरी सुनाते हुए कहा कि आटिज्म कोई बीमारी नहीं है यदि इन्हें सही मार्गदर्शन दिया जाए तो वे जीवन में सफल होकर समाज व राष्ट्रोत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।इस अवसर पर जीव विज्ञान व्याख्याता मोहनलाल जाट व विज्ञान शिक्षक हेमंत कुमार गर्ग ने आटिज्म के लक्षण,प्रभाव व रोकथाम के उपायों पर प्रकाश डाला। संस्था प्रधान मीठालाल बोराणा ने कहा कि आटिज्म के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना विश्व आटिज्म दिवस का उद्देश्य है।इस अवसर पर शिवपाल सिंह, कानाराम सोलंकी,राजू, वीरेंद्र सिंह भाटी, कमलेश रिंडर, गायत्री देवी शर्मा समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 2अप्रेल को विश्व आटिज्म दिवस मनाया जाता है। समावेशी शिक्षा के तहत विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम किए जाने हैं

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment